श्री मद् भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु,बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा वातावरण

निवाई।(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा), श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर जमात में बालाजी मंडल के तत्वावधान में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ा। कथा के दौरान कथा वाचक हरिओम शर्मा ने कहा कि भगवान की आस्था रखने से ही मनोकामनाए पूर्ण होती है व कथा सुनने से भगवान के प्रति आस्था होती है। कथा सुनने वाले भाग्यशाली होते है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा भी धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान बालाजी महाराज के जयकारों से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो उठा। बालाजी मंडल अध्यक्ष जीवतराम यादव ने बताया कि श्री मद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा हनुमानजी महाराज की मूर्ति के सिंदूर, चमेली का तेल, जनेऊ व वस्त्र पहनाकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, कमल शर्मा, शंभू दयाल जांगिड़, दानवीर पारीक, कैलाश चौधरी, शशि विजय, रामराय गुर्जर, सत्यनारायण शर्मा व मंदिर पुजारी पंडित पुरुषोत्तम शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply