कई महत्वपूर्ण मुददों पर हुई चर्चा,
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे विरोध प्रदर्शन

निवाई।(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा), किसानों की समस्याओं को लेकर गांव नया मौजा जयसिंहपुरा के बालाजी के मंदिर में किसान महापंचायत की बैठक महापंचायत के अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। महापंचायत के अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान ने बताया कि बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करके उनके समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसले पूर्णरूप से चौपट हो गई है जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैठक में किसानों ने बताया कि पटवारी एवं कृषि पर्यवेक्षक किसानों की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं एवं संबंधित अधिकारी फोन भी रिसीव नहीं करते हैं एवं बात करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं देते हैं। जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि अधिकारी किसानों की समस्या का समय पर समाधान नहीं करेंगे तो उच्चधिकारियों से शिकायत की जाएगी एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्याम दीक्षित, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद चौधरी, शंकरलाल मीणा मूंडिया, शिवाजीराम जाट, चैनपुरा अध्यक्ष जगदीश बैरवा, रामदेव चौधरी, रामरख चौधरी, प्रहलाद बैरवा, मुकेश बैरवा, शंकरलाल बैरवा, राजेश व सुखदेव सहित कई किसान मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply