छात्राओं को साक्षरता व मतदान के प्रति किया जागरूक

निवाई।(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा), राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पानमल पहाडिय़ा के सानिध्य में विश्व साक्षरता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. छोटूलाल मीणा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. पानमल पहाडिय़ा ने विश्व साक्षरता दिवस पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षरता सभी के लिए जरूरी है। साक्षरता से ही व्यक्ति का निर्माण होता है एवं राष्ट्र का विकास होता है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाहिए। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ प्रीति जैन ने छात्राओं को साक्षरता व मतदाता जागरूकता विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद देश में मतदान, साक्षरता एवं जागरूकता क्यों जरूरी है विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान मुकेश मीणा, डॉ. गोगराज चौधरी व कैलाशचंद महावर सहित कई छात्राएं व संकाय सदस्य मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply