धरोहर 2025 पूर्व छात्रों का भव्य सम्मेलन समारोह सम्पन्न

भारत माता के जयकारों से गूंज उठा वातावरण

भगवा साफे रहे मुख्य आकर्षण का केन्द्र

निवाई। विद्या भारती संस्थान के तत्वावधान में पूर्व छात्र परिषद के सहयोग से सम्मेलन धरोहर 2025 आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारत माता के जयकारों से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविन्दकुमार, मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर नेहा अग्रवाल, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा शर्मा, सीए संजय माहेश्वरी एवं वनस्थली विद्यापीठ के सहायक प्रोफेसर डॉ. भैषराज शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविन्दकुमार ने समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्या भारती के यह विद्यालय केवल शिक्षा का मंदिर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला हैं। यहाँ से निकलने वाले प्रत्येक छात्र को समाज में अपनी जड़ों को याद रखते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व छात्र परिषद का यह आयोजन विद्यालय, समाज और राष्ट्र के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर नेहा अग्रवाल ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं जो जीवन भर काम आते है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन होकर देश व समाज की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान समारोह में सीए संजय माहेश्वरी एवं वनस्थली विद्यापीठ के सहायक प्रोफेसर डॉ. भैषराज शर्मा ने भी उद्बोधन दिया।

 विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय धरोहर सम्मेलन समारोह में संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता।

विद्यालय में प्रवेश के साथ ही सभी पूर्व छात्र-छात्राओं को केसरिया साफा पहनाकर स्वागत किया। जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। प्रधानाचार्य गोविंदनारायण शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक ही मंच पर जोडक़र शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित में योगदान हेतु एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व छात्र डॉ. विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व छात्र परिषद संयोजक सुनील चंदेल व सह संयोजक श्रेयांस अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य हेमांगद शर्मा, मथुरालाल गुर्जर व सुरेशचन्द पारीक का भी सम्मान किया गया।

निवाई। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय धरोहर सम्मेलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देती हुई छात्राएं।

इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विद्या भारती के प्रांत मंत्री डॉ. बृजमोहन, जिला व्यवस्थापक निपुण सक्सेना, कोषाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, अभिषेक गहलोत, सुनिल जांगीड़, संघ चालक पुरुषोत्तम, विभाग प्रचारक लक्ष्मण, जिला प्रचारक अशोक कुमार, पर्यावरण प्रमुख रामप्रकाश विजय, जिला सचिव दिनेश कुमार, संस्कार केन्द्र प्रमुख राजेश शर्मा, संरक्षक हनुमानसहाय, अध्यक्ष रामगोपाल सेवलिया, व्यवस्थापक योगेंद्र सिंहल, कोषाध्यक्ष पदम स्वामी, सहायक प्रधानाचार्य मोहनलाल शर्मा, सीमा माथूर, गिर्राज गुर्जर, शिवराज पारासर, राजेश जैन, केदार जाट, टीकमचन्द, सुरेशचन्द गोतम, सूर्यप्रकाश खण्डेलवाल, सीताराम माहुर, रामजीलाल गुर्जर, तुलसीराम चौधरी, राधेश्याम डांगी, मदनलाल डांगी, योगिता इसरानी, बैंक प्रबंधक राजेश जाट, अमृता शर्मा, अभिषेक माथूर, चन्द्रपकाश खंडेलवाल, जीतू चंवरिया, हरिश शर्मा, सूर्यप्रकाश कंवरिया, डॉ. राहुल जैन, डॉ. अविनाश पारीक, डॉ. अभिमन्यु डासवाणी व मोहित चंवरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply