टोंक, 7 सितम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा वरिष्ठ अध्यापक पद के लिए सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई। परीक्षा की प्रथम और द्वितीय पारी में कुल 22 हजार 60 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पारी में 8137 एवं द्वितीय पारी में 8024 परीक्षार्थी उपस्थित रहंे। इस तरह प्रथम पारी में 73.77 एवं द्वितीय पारी में 72.75 प्रतिशत परीक्षार्थीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरियां ने बताया की 8 सितम्बर को 52 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पारियों में 19 हजार 920, 9 सितम्बर को 36 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पारियों में 14 हजार 226, 10 सितम्बर को 11 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पारियों में 4 हजार 280, 11 सितम्बर को 22 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पारियों में 9 हजार 615 एवं 12 सितम्बर को 5 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पारियों में 2 हजार 396 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।  
जिला प्रशासन ने बारिश के मौसम के कारण अभ्यर्थियों से अपील की है कि समय का विशेष ध्यान रखें और एडवांस में ही अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply