टोंक । पं. जगदीश नारायण स्मृति मंच एवं वैदिक शोध संस्थान टोंक द्वारा आश्विन कृष्णा अमावस्या (सर्व पितृ श्राद्ध) 21 सितम्बर रविवार को प्रात:काल 7 बजे नई बनास पुलिया वशिष्ठी तट चमड़ा फेक्ट्री रोड़ टोंक पर सर्वजातीय नि:शुल्क सामूहिक शहीद एवं पितृ तर्पण का आयोजन किया जायेगा। संस्थान के संयोजक डॉ. पं. पवन सागर ने बताया कि देहिक, देविक, भौतिक तापों की शांति एवं पूर्वजों की प्रसन्नता हेतु ‘‘सर्वजन-हिताय, सर्वजन, सुखाय’’ की मूल भावना को दृष्टि गत रखते हुए आज के परिपेक्ष्य में सामाजिक समरसता को अक्षुण्य बनाये रखने के उद्देश्य से इस प्रकार का सभी सनातन धर्मावलम्बियों का सर्वजातीय नि:शुल्क सामूहिक तर्पण का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. पं. पवन सागर ने बताया कि कई विद्धान आचार्यो के सानिध्य में पूर्ण रूप से धार्मिक एवं शास्त्रीय विधी विधान के अनुसार इस तर्पण का आयोजन किया जायेगा। इस प्रकार से श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन सर्व पितृ तर्पण श्राद्ध करने से धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मानव जीवन में आने वाले कष्टों एवं अवरोधों का निवारण होता है तथा सुख शांति सम्पन्नता, वैभव,  आरोग्यता प्राप्त होती है। पूर्वजों का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply