निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय पर्युषण पर्व एवं दशलक्षण धर्म के चलते ऋषि मण्डल विधान एवं दशलक्षण विधान की विधिवत पूर्णाहुति की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ विश्व शांति महायज्ञ के हवन कुण्डों में आहुतियां दी। विज्ञातीर्थ कार्यअध्यक्ष सुनील भाणजा व मोहित चंवरिया ने बताया कि पण्डित सुरेश शास्त्री के निर्देशन में प्रात: नित्य पूजन के साथ विश्व शांति महायज्ञ किया गया। जिसमें विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा हवन कुण्डों में आहुतियां दी गई। इस दौरान दिनेश चंवरिया, नवीन खंडवा, बंटी झांझरी, निर्मल सुनारा, महावीर जैन, हेमंत बटावती, अशोक ठोल्या, राजेश सांवलिया, नीशु चंवरिया, प्रेमचंद सोगाणी, निशा झांझरी, अंजना जैन, ज्ञानचन्द जैन, रवि जगतपुरा, सुनीता जैन व श्वेता झांझरी सहित कई श्रद्धालुओं ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की संगीतमय पूजा अर्चना की। इस दौरान शाम को श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सामूहिक कलशाभिषेक किए गए। जिसमें माला पहनने का सौभाग्य राजेश कुमार, दिनेश कुमार गिदोंडी परिवार को मिला। इसी प्रकार श्री दिगंबर जैन बिचला मंदिर में माला पहनने का सौभाग्य अवदेश जैन, रीना जैन को मिला। दशलक्षण धर्म के तहत शिवाजी कॉलोनी पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मूलनायक भगवान पाश्र्वनाथ की शांतिधारा एवं विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नसियां जैन मंदिर, अग्रवाल जैन मंदिर व बिचला जैन मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों मे श्रीजी के कलशाभिषेक कर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की विशेष पूजा अर्चना की गई। विमल जौंला ने बताया कि दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर एवं बिचला जैन मंदिर में सोमवार को क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर शाम को सामूहिक कलशाभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply