आयकर पूर्व प्रधान महानिदेशक सुनीता बैंसला रही मुख्य अतिथि
सवाई माधोपुर | सवाई माधोपुर से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध सीता माता मंदिर पर हर वर्ष लगने वाले वार्षिक मेले में शुक्रवार की रात को भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुवे मुख्य अतिथि सुनीता बैंसला पुर्व प्रधान आयकर महानिदेशक रही सुनीता बैंसला ने बताया कि शिक्षा पर हमे ध्यान देने की जरूरत है वहीं कर्नल बाबा के बताए हुवे रास्तों पर चल कर ही हम समाज एवं देश को और सुदृढ़ बना सकते है, वहीं विशिष्ट अतिथि पुजा गुर्जर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की बतादे की पूजा गुर्जर गुर्जर समाज की पहचान नथ में सोने की बाली एवं गुर्जर समाज के पहने एवं संस्कृति को सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कर अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने की पहचान बनाई है ,कार्यक्रम भामाशाह एवं समाज सेवी वीरेंद्र सिंह धाबाई के सौजन्य से आयोजित किया गया वीरेंद्र सिंह धाबाई ने बताया कि सीता माता मंदिर क्षेत्र का प्रसिद्ध मंदिर है जो पर्यटक के लिहाज से भी अपनी विशेष पहचान रखते है यहां के झरने और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को अपनी और आकर्षित करते है यहां हजारों श्रद्धालु आते है रात भर भजन संध्या में श्रोता जमे रहे शास्त्रीय संगीत गायिका अंजलि शर्मा जयपुर एवं सीताराम बागडोली ने भजनों की शमा बांधी रखी वहीं कच्छी घोड़ी नृत्य एवं भगवान श्री कृष्ण की झांकी के साथ टीपू छैला की कॉमेडी ने लोगों को विशेष आकर्षित किया ऑर्गन पर लोकेश उनियारा, पेड़ पर धनराज उनियारा ने मधुर धुन से श्रोताओं को लुभाते रहे कंचन शेखावत जयपुर, श्वेता सोनी जयपुर, संजना मीणा देवली ने डांस एवं नृत्य कला से लोगों को लुभाया वहीं राजी गुजरी एवं देवलाल गुर्जर ने गुर्जर वाटी के गाने एवं भजनों से श्रोताओं को अपनी और आकर्षित किया वहीं रानू सैन ने अपने मधुर स्वर में भजनों से श्रोताओं को लुभाया मंच संचालन मुकेश गुर्जर कुटका ने किया कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष भैरू लाल मीना,भोलाराम गुर्जर, सहित कई लोगों उपस्थित रहे।

