निवाई। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय शाखा निवाई द्वारा अध्यक्ष सुवालाल मीणा के नेतृत्व में राउप्रा विद्यालय सिटी नंबर 3 में शिक्षक दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित हुए विमल विजय का विद्यालय पहुंचने पर शनिवार को शिक्षकों ने माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। मीडिया प्रभारी विनोदकुमार जैन ने बताया कि 5 सितंबर को राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में स्थानीय विद्यालय के विमल विजय का 1- 5 वर्ग में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया था। शिक्षक विमल विजय के सम्मान के दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह, सभाध्यक्ष मनोजकुमार जैन, देवराजसिंह, जीयाराम मीणा, शारीरिक रामकिशन गुर्जर, मोहन कंवर, शकुंतला वर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा व पुष्पा तोनगरिया सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply