
निवाई। पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के आदेशानुसार बृजेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के निकट सुपरविजन में सदर थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए दो युवकों को सोशल मीडिया पर अशोभनीय पोस्ट डालकर सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हीरालाल वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक पर अशोभनीय पोस्ट डालकर सामाजिक सौहार्द बिगाडने के आरोप में रामस्वरूप गुर्जर पुत्र कजोडमल गुर्जर व राजेन्द्र गुर्जर पुत्र गोपाल गुर्जर जोधपुरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में रूपसिंह, गजराज, पायलेट, बलवंत, दिनेश व दयालचंद की अहम भूमिका रही है।
