निवाई। गाँव कनेसर में तेजाजी मेले को लेकर शुक्रवार रात को भव्य जागरण का आयोजन हुआ। मेला समिति के विनोद कनेसर एवं मंच संचालनकर्ता राजेश कनेसर ने बताया कि कनेसर तेजाजी के मेले पर जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बासखो, मित्रपुरा, बौंली, छान्देल, केशवपुरा, कोटखावदा, नोहटा, बासडा, लाखनपुर, राहोली, फागी, सेदरिया, कौथुन, श्यामपुरा कला, चैनपुरा, गोपालरा, सुरसरा, पहाडी, गुंसी चनानी, हरभांवता, बौंली, बिडोली व झिलाय सहित कई गांवों के तेजा भजन मंडलियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जागरण मेले में कई घोडले भी आये कई दुख दुखयारे सहित कई जानवरों के पाती बांधकर इलाज किया गया। इस अवसर पर तेजा भक्तों ने तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए। मेले में कनेसर गांव के युवाओं ने जल व्यवस्था व सुरक्षा सहित संपूर्ण व्यवस्था संभाली। जागरण में कई कलाकारों ने तेजाजी की घोड़ी का नृत्य भी किया।
मेले के अवसर पर  माणकचन्द प्रजापत, सुरेन्द्र यादव, धर्मराज सैनी, हनुमान सैनी, शिवनाथ, रामकेश, राजेन्द्र, रूपनारायण सैनी, प्रह्लाद यादव, बाबूलाल सैन, लक्ष्मीनारायण गौतम व सुरज्ञान सैनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply