टोंक। राजस्थान लोक सेवा आयोग जिला मुख्यालय पर 7 से 12 सितम्बर तक वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2024 आयोजित कर रहा है। जिला कलेक्टर के आदेशों के तहत राजकीय एवं निजी परीक्षा केन्द्रों पर वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के राजकीय विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि जिन अध्यापकों द्वारा परीक्षा कार्य में उपस्थिति प्रस्तुत नही दी जाती है, उन अध्यापकों का माह सितम्बर 2025 का वेतन आहरण नही किया जायें। साथ ही ऐसे अध्यापकों से सम्बन्धित संस्था प्रधान कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब प्राप्त करें। मेडिकल आधार एवं अन्यत्र ड्यूटी होने के साथ संतोषप्रद जवाब देने पर ही वेतन आहरण की स्वीकृति प्रदान की जायें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply