व्यवस्थाओं की सौंपी जिम्मेदारियां

निवाई। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के तत्वावधान में पूर्व छात्र परिषद के सहयोग से 7 सितंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पूर्व छात्र सम्मेलन धरोहर की अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव दिनेश शर्मा ने की। प्रधानाचार्य गोविंद नारायण शर्मा ने बैठक में बताया कि पंजीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। करीब 450 पूर्व भैया बहिनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। सचिव शर्मा ने प्रवेश द्वार पर स्वागत, बैठक व्यवस्था, अतिथि सत्कार, प्रकाश व्यवस्था,जल व्यवस्था, अल्पाहार व भोजन सहित कई अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि धरोहर कार्यक्रम के प्रति पूर्व छात्रों में काफी उत्साह रहा है। निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम सह संयोजक श्रेयांश अग्रवाल ने बताया कि धरोहर कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें पूर्व छात्रों व छात्राओं ने ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से फॉर्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन किया। पूरे जिले से करीब 450 पंजीकरण हुए हैं। समीक्षा बैठक में प्रबंध समिति अध्यक्ष रामगोपाल सेवालिया, संरक्षक हनुमान सहाय जैन, धरोहर कार्यक्रम निवाई प्रभारी राजेश जैन, कार्यक्रम संयोजक सुनिलकुमार जैन, सह संयोजक श्रेयांश अग्रवाल पीपलू, संस्कार केंद्र जिला प्रभारी राजेश शर्मा टोंक, अवधेश राजवंशी, रामजीलाल गुर्जर व तुलसीराम चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। संरक्षक हनुमानसहाय जैन, अध्यक्ष रामगोपाल सेवालिया, संयोजक सुनिलकुमार चन्देल, सह संयोजक श्रेयांश अग्रवाल, जिला सचिव दिनेश शर्मा, जिला संस्कार प्रमुख राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य गोविंदनारायण शर्मा, सहायक प्रधानाचार्य मोहनलाल शर्मा, सीमा माथुर, गिर्राज गूर्जर, शिवराज पाराशर व प्रभारी राजेश जैन सहित कई प्रभारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply