बालाजी महाराज व जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा वातावरण

निवाई। श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर जमात में बालाजी मंडल के तत्वावधान में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के आयोजन को लेकर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ा। बालाजी मंडल अध्यक्ष जीवतराम यादव ने बताया कि जमात में स्थित श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में कथा वाचक हरिओम शर्मा के सानिध्य में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के आयोजन को लेकर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा एफसीआई गोदाम के महादेव मंदिर से पंडित पुरुषोत्तम शर्मा के सानिध्य में कलशों को विधिवत पूजा-अर्चना करके रवाना किया गया। कलश यात्रा के भव्य जुलूस का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। जुलूस में श्रद्धालुओं ने बैण्ड बाजे के भजनों पर जमकर नृत्य किया। वहीं बालाजी महाराज व जय श्रीराम के जमकर जयकारे लगाए। जिससे आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान कलश यात्रा का जुलूस कथा स्थल श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में पहुंचा। जहां विद्वान पंडितों के सानिध्य में कलशों की विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, कमल शर्मा, शंभू दयाल जांगिड़, दानवीर पारीक, कैलाश चौधरी, शशि विजय, रामराय गुर्जर, सत्यनारायण शर्मा व मंदिर पुजारी पंडित पुरुषोत्तम शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply