हीरामन महाराज का पंचामृत से स्नान कर सजाई झांकी

निवाई। पराना गांव में सकल समाज के तत्वावधान में हीरामन बाबा के मन्दिर में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हीरामन बाबा की झांकी सजाकर महाआरती करके श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में बाबा के जयकारों एवं भजनों के साथ रिमझिम बरसात में महाप्रसादी का दौर चलता रहा। सरपंच गिर्राज बूरी ने बताया कि मंदिर में हरिराम संकीर्तन कर हीरामन महाराज का पंचामृत से स्नान कर भव्य झाकी सजाई गई। इस अवसर पर कई संत व जनप्रतिनिधियों ने भगवान के दर्शन कर खुशहाली की मनोकामना की।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply