निवाई। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में निवाई के वरिष्ठ अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रजवास के दिव्यांग अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापक सोहनलाल वर्मा व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिटी नंबर 3 के शिक्षक विमलकुमार विजय का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए इनको कई बार एसडीएम एवं शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर भी शिक्षक सम्मानित किया गया था। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतुर्भुजपुरा के प्रधानाचार्य  विनोद तिवारी को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इनको ये सम्मान शैक्षिक  नवाचारों, भामाशाहों के सहयोग से विकास, बेहतरीन परीक्षा परिणाम खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियों, अभिभावकों व शिक्षाविदों का विद्यालय से जुड़ाव रखने व विद्यालय में स्वच्छ स्वस्थ शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के साथ शैक्षिक सुधार के लिए दिया गया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply