सिरस। सिरस कस्बे सहित आसपास के गांवों में बुधवार को जलझूलनी एकादशी पर्व पर मंदिरों से ठाकुर जी की गाजे-बाजे के साथ डोल यात्राएं निकाली गई। कस्बे में श्री केशवराय मंदिर से डोल यात्रा प्रारंभ होकर गढ़ के सामने होती हुई बड़े तालाब पर पहुंची। जहां ठाकुरजी की आरती करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इसी प्रकार खलीलाबाद मौजा गांव में भी श्री राधा कृष्ण मंदिर से ठाकुर जी की डोल यात्रा निकाली। इस दौरान बड़े एनीकट पर भगवान की आरती में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसी प्रकार वजीराबाद, श्योसिंहपुरा, बस्सी, भेरूगंज व मेहताबपुरा सहित सभी गांवों में भी ठाकुर जी की डोल यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकडों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply