निवाई। गांव रजवास में बुधवार को जल झूलनी एकादशी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी जलझूलनी एकादशी पर गांव के मुख्य मार्गो से होती ही भगवान की सवारी निकली। इस अवसर पर मुरली मनोहर मंदिर, लक्ष्मी नाथ जी मंदिर, गोपाल जी मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर व चारभुजा नाथ मंदिर से ठाकुरजी  के डोलो की झांकियां से सुसज्जित होते हुए गाजे बाजे के साथ सवारी धुली नाडी पहुंची। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। परंपरानुसार महिला पुरुष व बच्चों डोलो के नीचे से निकलकर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। ठाकुर जी के डोलो को जल विहार स्वरूप स्नान करवाया गया। इसके साथ कथा सुनाई गई और ठाकुर जी की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, कैलाशचंद शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रकाशचंद शर्मा, लखनलाल शर्मा, धन्नालाल जाट, भंवर होली वाले, सूरज गुर्जर, किशन चौधरी, नेनुलाल जाट, जीतराम जाट व सूरज गुर्जर सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply