निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में दसलक्षण पर्व के अन्तर्गत दशलक्षण धर्म के चलते सभी जैन मंदिरों में उत्तम तप धर्म की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विज्ञातीर्थ पर सोधर्म इंद्र महेशकुमार, रिंकी मोटूका ने दशलक्षण धर्म पर उत्तम तप धर्म की पूजा अर्चना करके मूलनायक शांतिनाथ भगवान के अभिषेक किया। बपूई वालों का चेत्यालय में सोधर्म इंद्र शिखरचंद काला व अजीत काला द्वारा मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु की शांतिधारा एवं विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा अभिषेक कर उत्तम तप धर्म की विशेष पूजा अर्चना की। विज्ञातीर्थ कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा व विमल जौंला ने बताया कि श्री दिगंबर जैन नसिया मंदिर में महावीर परणा एवं मोहित चंवरिया ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा एवं अभिषेक किया। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में दशलक्षण विधान का आयोजन किया गया जिसमें प्रेमचंद जैन विष्णु बोहरा,  हेमंत चंवरिया, अमित कटारिया, दिलीप भाणजा व सुशील पाइप फैक्ट्री सहित सभी श्रद्धालुओं ने श्रीजी के कलशाभिषेक एवं शांतिधारा करके उत्तम तप की पूजा अर्चना की। सभी इसी प्रकार बड़ा जैन मंदिर में पण्डित सुरेश शास्त्री के निर्देशन में ऋषि मण्डल विधान का आयोजन किया गया। इसी प्रकार बिचला जैन मंदिर में दशलक्षण धर्म मण्डल विधान का आयोजन किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply