निवाई। उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में लोक देवता वीर तेजाजी की जयन्ती तेजा दशमी धूमधाम से मनाई गई। गांव रजवास में तेजाजी महाराज के मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालु किशन चौधरी ने बताया कि मेले में तेजाजी के मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने तेजाजी के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि एवं देश की खुशहाली की कामना की। मेले में लगी हुई दुकानों पर महिलाएं खिलौने व सौंदर्य प्रशाधन का सामान खरीदती हुई नजर आई। तेजा दशमी की पूर्व संध्या पर सोमवार को कलश यात्रा व बिंदोरी निकाली गई। रात्रि में लोक कलाकारों द्वारा तेजा गायन का जागीरण किया।  इस अवसर पर सूरज लावडा, रामसहाय भेड़वाल, विनोद जाट, भंवर होलीवाले, रामदयाल भेड़वाल, मायाराम जाट, रामचंद्र जाट, राजाराम जाट व रामजस जाट सहित अनेक लोग मौजूद थे। इसी प्रकार पहाड़ी चुंगी नाका स्थित तेजाजी मंदिर, गंगौरी बाजार स्थित तेजाजी मंदिर व शिवाजी कॉलोनी स्थित तेजाजी मंदिर में सुबह से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चारों ओर तेजाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply