निवाई। मां गौतमी महिला मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को श्री महर्षि गौतम आश्रम में धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। नन्दोत्सव का शुभारंभ भगवान लड्डू गोपाल व महर्षि गौतमजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर भगवान का फूलों से मन मोहक श्रृंगार किया गया। समाज की महिलाओं ने दोपहर 12  से 3 बजे तक भजन कीर्तन किया और बधाइयां गाई। सत्संग के दौरान आश्रम परिसर में नाग नागिन ने एक साथ दर्शन दिए। सभी ने दोनों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भगवान लड्डू गोपाल व महर्षि गौतमजी की झांकी सजाई गए एवं थाली भरकर ल्याई र खीचडो, उपर घी की बाटकी, जीमो म्हारा श्याम धणी जिमाव बेटी जाट की, नन्द के घर आनन्द भयो जय कन्हैयालाल की, हाथी, घोडा पालकी जय कन्हैयालाल की, मीठे मीठे सांवरे की मुरली बाजे राधा रानी नाचे, दरबार तेरा सांवरिया किसने सजाया है, थारी चाकरी में चूक कोनी राखो म्हारा बालाजी, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, दुनिया में देव हजारों है मेरे बालाजी का क्या कहना, घोटो जोर सु घुमायो र सालासर वाले हनुमाना, रात श्याम सपने में आए, श्यामा आन बसो वृंदावन में व नैणा नीचा कर ल श्याम न रिझावली कांई सहित कई भजनों पर महिलाओं ने सामूहिक भक्ति नृत्य किया। सत्संग के बाद भगवान की आरती की गई। इस दौरान समाज की महिलाओं को बधाई में कई प्रकार की वस्तुएं वितरित की गई। इस अवसर पर पुष्पा मिश्रा, तुलसी शर्मा, मधुबाला, पिंकी शर्मा, मंजू शर्मा, सुशीला शर्मा, गीता देवी, श्यामा देवी, रमा शर्मा, चेतना शर्मा, सीमा मिश्रा, राजकुमारी शर्मा, संजू शर्मा, उर्मिला शर्मा, इंदिरा शर्मा, कैलाश शर्मा, राजू शर्मा, समाज अध्यक्ष जगमोहन गौतम, डॉ. देवेंद्र शर्मा, बृजभूषण शर्मा व रामबाबू गौतम सहित कई पदाधिकारी व समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply