निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय पर्युषण पर्व के अन्तर्गत दशलक्षण धर्म के चलते सभी जैन मंदिरों में उत्तम संयम धर्म की विशेष पूजा एवं सुगंध दशमी मनाई गई। सोमवार की शाम को श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सामूहिक कलशाभिषेक किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कलशाभिषेक में माला पहनने का सौभाग्य बंटी झांझरी को मिला। विज्ञातीर्थ कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा व विमल जौंला ने बताया कि  दशलक्षण धर्म के चलते विज्ञातीर्थ पर सोधर्म इंद्र सुशील कुमार, नीरा जैन पाइप फैक्ट्री वालों ने उत्तम संयम धर्म की पूजा अर्चना कर भगवान के अभिषेक किया एवं जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर, श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, श्री दिगंबर जैन नसियां मंदिर, श्री दिगंबर जैन बिचला मंदिर, बंपुई वाले के मंदिर, शिवाजी कॉलोनी पाश्र्वनाथ जैन मंदिर व बाबाजी के चेत्यालय मंदिर में सामूहिक सुगंध दशमी पर्व धूप खेकर धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने बताया कि चन्द्रप्रभु महिला मंडल द्वारा बपूई वाले के मंदिर में हाऊजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मंजू सेदरिया, अनिता रामनगर, पदमा मित्तल, सपना लुहारा ने प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार अग्रवाल मंदिर में विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल द्वारा सामूहिक भक्ताम्बर का पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने इस दिन व्रत उपवास रखकर जैन जिनालयों में कथा सुनाकर भजन कीर्तन किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply