संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा
निवाई। राजस्थान ग्रामीण बैंक मूंडिया में बुधवार को भारत सरकार द्वारा संचालित जन सुरक्षा संतृप्ति अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक केके सोनी ने ग्रामीणों को जनसुरक्षा से जुडऩे एवं खातों की केवाईसी करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री बीमा, अटल पेंशन योजना एवं बैंक द्वारा संचालित कई प्रकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए शत प्रतिशत ग्रामीणों को जनसुरक्षा से जुडऩे का आह्वाान किया जिससे पूरा गांव देश का पहला पूर्णत बीमित गांव बन सके। उन्होंने बताया कि जिनका खाता दस वर्ष से अधिक पुराना है उन्हें रिकेवाईसी जरूर करवानी चाहिए। शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। शाखा के अधिकारी त्रिलोक मराठा ने अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी पासवर्ड एवं बैंक खाते संबंधित जानकारी किसी अन्य को साझा नहीं करने और साइबर ठगी होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी। इस अवसर पर सरपंच कस्तूरी देवी, ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका कंवर, सचिव राधेश्याम, बैंक सखी रुकैया बानो, निर्मला मीणा, रामनिवास व बैंक बीसी रामसिंह मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

