टोंक। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत इस वर्ष जिले से 1 हजार 70 नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। इसके लिए बुधवार को जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से हवाई यात्रा के लिए 115 एवं रेल यात्रा के लिए 955 नागरिकों का चयन किया। इस दौरान सीईओ परशुराम धानका, एडीएम रामरतन सौंकरिया, सीएमएचओ डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी, डीओआईटी के एसीपीे श्याम सुन्दर जांगिड़ समेत देवस्थान विभाग के प्रतिनिधि, कलेक्ट्रेट न्याय शाखा के एएओ जितेंद्र सिंह नरूका मौजूद रहे।
योजना में चयनित यात्रियों की सूची देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय एवं वेबसाइट पर देखी जा सकती है। चयनित यात्रियों को यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सकीय प्रमाण पत्र पेश करना होगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के लिए हवाई यात्रा के लिए 1771 एवं रेल यात्रा के लिए 2232 आवेदन प्राप्त हुए थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply