संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा

 निवाई। किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने ने अतिवृष्टि से हुए किसानों के नुकसान एवं उनकी मदद के लिए निवाई क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान ने बताया कि अतिवृष्टि से हुए किसानों के नुकसान एवं उनकी मदद के लिए निवाई क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक अपनी फसल की गिरदावरी करवानी चाहिए। उन्होंने किसानों से कहा कि अतिवृष्टि से पशुओं की सुरक्षा करनी करें और ऐसे स्थानों पर ना जाएं जहां पर खतरा हो। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। अपने क्षेत्र की कोई भी समस्या हो उसे तत्काल प्रशासन को अवगत करावें जिससे समय पर मदद मिल सके। किसान महापंचायत द्वारा ग्राम पंचायत सैदरिया, चैनपुरा, दहलोद, ललवाड़ी व श्रीरामपुरा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर किसान महापंचायत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, ब्लाक महासचिव गोविंद चौधरी, शंकरलाल मीणा, लक्ष्मण मीणा, राजाराम चौधरी, ब्लाक कोषाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, मडूलाल मीणा, देवराज गुर्जर, मुकेश डोई, व श्योजीलाल बैरवा सहित कई किसान मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply