संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा
सिरस। ग्राम खलीलाबाद मौजा से देवधाम जोधपुरिया के लिए पदयात्रा सोमवार को गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। पदयात्रा संघ के संरक्षक भैंरुलाल गुर्जर व रतनलाल गुर्जर ने बताया कि सुबह 10 बजे गांव के श्री राधा कृष्ण मंदिर में ध्वज पूजन के बाद झांकी की महा आरती कर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा वजीराबाद, पराना, नाहरवाड़ी,बरौनी होती हुई आनंदा बाबा धाम बरथल पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के बाद पद यात्रा मंगलवार की सुबह देवधाम जोधपुरिया के लिए रवाना होगी। पद यात्रा में यात्री देवनारायण के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। इस मौके पर भैंरुलाल गुर्जर, रतनलाल गुर्जर, प्रहलाद मीणा,लादूलाल मीणा, बद्रीलाल गुर्जर, हनुमान गुर्जर,राम कल्याण बूरी, श्योजीलाल गुर्जर,मुकेश गुर्जर, रामप्रसाद बाज्या,धनपाल डोई, हरिराम गुर्जर, देवनारायण गुर्जर,राम अवतार गुर्जर, नाथूलाल गुर्जर, देवराज गुर्जर, पंकज गुर्जर, भरतराज प्रजापत, भागचंद बाज्या व दयाराम मीणा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

