संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा

निवाई। थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 6.57 ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामजीलाल ने बताया कि गश्त के दौरान दशहरा मैदान पर पहुंचे के दौरान एक व्यक्ति पुलिस की जीप को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकडा और पूछताछ की। पुलिस को संदेह होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास अवैध स्मेक मिली। इस पर आरोपी प्रदीप उर्फ छुट्टन पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी चौहटटी बाजार पंडों का मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। जिससे 6.57 ग्राम अवैध स्मेक जब्त करके आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply