संवाददाता: लक्ष्मीचन्द शर्मा

निवाई। सकल गुर्जर समाज के तत्वावधान में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती को लेकर मंगलवार को सुबह 11 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। समाजसेवी अशोक लांगडी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के अवसर पर सम्राट मिहिर भोज जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जयंती को लेकर मंगलवार को सुबह 11 बजे वीर गुर्जर छात्रावास से विशाल वाहन रैली डीजे के साथ देवभूमि विश्राम स्थल हाडा वाली ढाणी के लिए रवाना होगी। इस दौरान देवभूमि विश्राम स्थल हाडावली ढाणी पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उसे पुष्प अर्पित किए जाएंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply