वनस्थली सहित कई गांवों का लिया जायजा
रिपोर्टर:लक्ष्मीचन्द शर्मा
निवाई। रविवार को पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ अतिवृष्टि से हुए नुकसान व हालात का जायजा लिया। पूर्व विधायक कमल बैरवा रविवार को सुबह गांव वनस्थली सहित आसपास के गांवों में पहुंचे और पीडितों से मिले और उनके हालात जाने।

पूर्व विधायक ने जिला कलेक्टर से क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से नुकसान का शीघ्र सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है। पूर्व विधायक कमल बैरवा के साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामराय मीणा, किसान नेता श्रीराम चौधरी, पूर्व पार्षद रामूमाथुर, छोटूलाल यादव, हीरालाल यादव, कालूराम लूनिया, विशाल यादव, बद्रीलाल प्रजापत, मथुरालाल, रमेश गुर्जर, धर्मवीर जगसरा, सूरज चौधरी, शिवशंकर, विनोद सैन व विनोद सिंगवाडिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
