टोंक | जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम एवं चिकित्सा विभाग की आमजन को प्रदान की जा रही योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले को टीबी की बीमारी से मुक्त करने के लिए मिशन मोड में कार्य करना होगा। विभाग टीबी की निशुल्क जांच ओर पोषण को लेकर एक्शन प्लान बनाकर कार्य करें। साथ ही जन भागीदारी से निक्षय मित्र बनाकर टीबी रोगियों को पोषण किट उपलब्ध करांए। निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र जैसी पहल से टीबी का इलाज और बेहतर हुआ है। रोगियों एवं उनके पास रहने वाले लोगों की समय पर स्क्रीनिंग ओर इलाज का पूरा कोर्स लेना बेहद जरुरी है, तभी हम टीबी को हरा पाऐंगे।  


      जिला कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा कर सीएमएचओ डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी को जिले में अत्यधिक बारिश को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना की ब्लॉकवार जानकारी लेते हुए सभी दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
     जिला कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, परिवार कल्याण, संस्थागत प्रसव, सम्पूर्ण टीकारण, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजनाओं की समीक्षा कर कम प्रगति वाले चिकित्सा संस्थानों के अधिकारियों को बेहतर प्रगति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के पोर्टल पर किये गये कार्य की अपडेट स्थिति का डाटा अवश्य दर्ज करें।
बैठक में आरसीएचओ डॉ. गोपाल जांगिड़, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु , डिप्टी कंट्रोलर डॉ. चेतन कुमार जैन समेत सभी ब्लॉक बीसीएमओ एवं जिले में चयनित नये चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहें।  

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply