गणेश उत्सव पर लगाया जाएगा भोग
टोंक । गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रीबालाजी गणेश मंदिर प्रन्यास समिति द्वारा अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में मनाए जाने वाले दो दिवसीय गणेश उत्सव पर  भगवान गणेश जी को लगाए जाने वाले छप्पन भोग की सामग्री के निर्माण हेतु  सोमवार को मंदिर समिति के संरक्षक मठाधीश महंत कैलाश पूरी महाराज द्वारा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना के  साथ भट्टी पूजन किया गया। इस मौके पर महंत कैलाशपुरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि छप्पन भोग सामग्री जिनमें मूंग के लड्डू, मोती चूर के लड्डू, ड्राईफूट के लड्डू, गोंद के लड्डू, बेसन के लड्डू, सूजी का लड्डू, चौगनी लड्डू, बादाम लड्डू, मूंगफली, गुलकंद लड्डू, चूरमा लड्डू, दल के लड्डू, खोपरा लड्डू, मावा लड्डू, दूध की नुकती, सिंगाड़ा नुकती,  बेसन नुकती,  काजू कतली, बदाम कतली,  ड्राईफुट कतली,  मूंग दाल बरफी, बेसन बरफी,  खोफरा बरफी, मूंगफली बरफी, गुलकंद बरफी,  केसर बरफी, चाकलेट बरफी, मलाई बरफी, तिरंगा बरफी, ड्राईफुट बरफी, मक्खन बड़ा, काजू समोचा, काजू जलेबी, डायमंड केक, काजू, अजीर रोल,  काजू पिस्ता रोल, सोहन हलवा, मिश्री मावा,  रबड़ी, मलाई पुड़ी, मिल्क केक, मावा रोल, मावा कचोरी, मैसूर पाक, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, केसर बाटी, रबड़ी मालपुआ, खीर मोहन, मलाई चाप, शिरोमणी, मैदार का पैठा, जलेबी, अमरती, घेवर एवं चन्द्रकला आदि 56 प्रकार की मिठाईयों का गणेश जी को भोग लगाया जाकर श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया जयपुर से आए हलवाई सुभाष गोस्वामी एवं लालाराम शास्त्री द्वारा छप्पन भोग की प्रसादी बनाई  जा रही है।  गणेश उत्सव के अवसर पर श्रीश्री 1008 श्रीश्याम सुंदर जी महाराज लाल बाबा भीलवाड़ा वाले एवं श्रीराकेश जी गिरी मेहंदीपुर बालाजी के महंत  श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने गणेश उत्सव में पधारेंगे।  इस अवसर पर मंदिर समिति एवं गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी जिनमें  पुजारी दीपक गिरी, सुभाष गिरी, समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बैरवा, उपाध्यक्ष विजय तसेरा, कोषाध्यक्ष कमलेश वैष्णव, प्रवक्ता प्रेम रघुवंशी,  विधि सलाहकार ओमप्रकाश राजोरा, मेला उद्घोषक एवं मीडिया प्रभारी आरएएनए पहाडिय़ा, सेवा  यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोती लाल बैरवा, पुजारी सुभाष भारती, पुजारी  पुनीत पुरी,  कालू बैरवा,   ओम प्रकाश पूरी एवं मोती लाल पूरी आदि मौजूद रहे। समिति के प्रवक्ता प्रेम रघुवंशी एवं मीडिया प्रभारी एवं मेला  उद्घोषक आरएएनए पहाडिय़ा ने बताया कि दो दिवसीय गणेश उत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा हे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply