टोंक। जिला मजिस्ट्रेट कल्पना अग्रवाल ने 2 सितम्बर को रामदेव जयंती/तेजादशमी, 3 सितम्बर को जल झूलनी एकादशी, 5 सितम्बर को बारावफात (चांद से), 6 सितम्बर को अनन्त चतुदर्शी, 22 सितम्बर को नवरात्रा स्थापना एवं 30 सितम्बर को दुर्गाष्टमी के त्यौहारों को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उपखंड मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट उनियारा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट उनियारा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपखंड मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्टेªट पीपलू को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पीपलू को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी तरह उपखंड मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट दूनी को संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नगरफोर्ट को संपूर्ण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट टोडारायसिंह को संपूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट टोडारायसिंह को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मालपुरा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट मालपुरा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply