
टोंक। श्री धाम पार्क प्लाज़ा में शुक्रवार रात बाल गोपाल जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह एवं भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बाल स्वरूप में सजाए गए नन्हें-मुन्नों ने आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजिका अलका भंडारी ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ‘‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’’ के जयघोष गूंजे, पूरा वातावरण हरि भक्ति में डूब गया। भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर प्रसादी वितरण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कालोनीवासियों एवं श्रद्धालुओं मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराते हैं।
