Sirohi, Rajasthan.

(Natwar Singh , Kalandri);

“नक़ली एवं मिलावट के ख़िलाफ़ चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्यवाही “

त्योहारी सीज़न में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर , जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ दिनेश खराडी के दिशा निर्देश में आज दिनांक 5 अगस्त को सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग सिरोही की टीमने सिरोही -पिण्डवाड़ा हाईवे पर स्थित बाहरी घाटा हनुमान मंदिर के बाहर बीकानेर से आए हैं मिलावटी मावे एवं मिलावटी कलाकन्द को ज़ब्त किया ।
विभागीय टीम ने उक्त माल की मौक़े पर ही खाद्य नमूनीकरण की कार्रवाई की गई एवं ख़राब एवं बदबूदार पाए गए लगभग 160 किलो मिलावटी कलाकंद को मौक़े पर ही नियमानुसार नष्टीकरण की कार्रवाई की गई तथा जाँच हेतु नमूने लिए गए जो खाध प्रयोगशाला भेजे जाएंगे ।रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी । खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत एवं धर्मबीर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्योहारी सीज़न पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है सभी मिठाई विक्रेताओं को मिठाईयो की गुणवत्ता ,साफ़सफ़ाई, तथा फ़ूड कलर ही काम में लेने के निर्देश दिये गए । सीएमएचओ डॉ दिनेश खराडी ने बताया कि किसी भी सूरत में नकली, मिलावटी एवं ख़राब मावे को उपयोग में नहीं लेने दिया जाएगा एवं आमजन से अपील की है कि आप संदेह होने पर ऐसे लोगो की शिकायत विभाग को करे जिससे आपका नाम गुप्त रखते हुए कार्यवाही की जाएगी ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply