पिंडवाड़ा/ सिरोही ,राजस्थान ।

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में ⛹️खेल दिवस⛹️ मनाया गया ।आज आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया के नवीन भवन में खेल दिवस का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी,प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और खेल प्रमुख अशोक कुमार ने खेल को झंडी दी।जिसमें पूर्वप्राथमिक,प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और माध्यमिक के भैया बहिनों ने कबड्डी,गोला फेंक,तश्तरी फेंक,लंबी कूद और ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।जिसमे खेल अनुसार विद्यालय स्तर पर प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों को पुरस्कार दिया गया।प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने बताया खेल तनाव और चिंता को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने, और टीम वर्क जैसे सामाजिक कौशल विकसित करने में भी मदद करते हैं।इसअवसर पर आचार्य रणजीत गर्ग,मनीष देवासी,रामाराम,लक्ष्मण सेन,मीनाक्षी दीदी,दरजाराम,अशोक प्रजापत,दलजीत,पुखराज,भावेश घांची,दलजीत देवासी,मनीषा, कृष्णा कुंवर,रिंकू माली,प्रवीण,हितेश कुमार और सेविका गुड़िया देवी उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply