कालंद्री /सिरोही, राजस्थान।
*स्कूल में विभिन्न धाराओं का पाठ पढ़ाकर”एक पौधा माँ के नाम लगाया”थानाधिकारी
कालन्द्री : मेरा युवा भारत सिरोही (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय )भारत सरकार के तत्वाधान में “एक पौधा माँ “के नाम कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आम्बलारी में किया अतिथियों में टीकमाराम थानेदार पुलिस थाना कालन्द्री ने बालश्रम,सड़क सुरक्षा, गुड़ टच बेड टच,बारिश के समय मे छात्र छात्राओं को नदी नालों,तालाबो,बिजली खम्भो से दूर रहने की हिदायत दी औरऑनलाइन ठगी साइबर क्राइम,हनी ट्रेप,शोचल मीडिया के नकारात्मक दुष्पपरिणाम समझाकर किसी भी प्रकार का नशे से दूरी बनाए रखने की अपील की गई। वही नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की टीम से नटवरसिंह ने युवाओं को नशे की लत से जुड़कर आत्महत्या नही करे। प्रशासक ग्राम पंचायत आम्बलारी ध्रोपी देवी ने पौधे की पेड़ में तब्दील करने की अहमियत बताई गई। वही प्रवासी संघ बेलगांव (कर्नाटक) उपाध्यक्ष हंजारीमल लौहार ने “एक पेड़ माँ के” नाम निबंध,पोस्टर प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया। वही प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक आमब्लारी बी आर जांगीड ने भारत सरकार के इस एक पौधा माँ के नाम आयोजन को पर्यावरण सरक्षंण में क्रांति बताया गया। मंच सन्चालन निर्मल सुवानिया ने किया गया। इस मौके पर वार्ड पंच मदन सेन,समाजसेवी देवाराम चोधरी के साथ नेहरू युवा मंडल कालन्द्री अध्य्क्ष हसमुख कुंडला के साथ अभिवावकों के पौधारोपण किया गया।
(नटवरसिंह,कालंद्री)


