रोहिड़ा / सिरोही,राजस्थान।

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा में सत्र 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 5वीं, 8वीं,एवं 10वीं बोर्ड के भैया बहिनों के संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 28.07.25 को विद्या मंदिर में किया गया । जिसमें आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश वैष्णव,समिति सदस्य नारायणलाल पटेल, सेवा निवृत प्रधानाचार्य अर्जुनसिंह गहलोत एवं विधा मंदिर के प्रधानाचार्य शैतान सिंह ने भैया बहिनों को पढ़ाई के लिए अधिक परिश्रम करने एवं अपने लक्ष्य को पूर्ण करने का संकल्प लेकर परीक्षा में अधिक अंक लाने हेतु प्रेरित किया। यह जानकारी विद्या मंदिर के प्रचार -प्रसार प्रमुख राकेश गर्ग ने दी।

