पिंडवाड़ा/सिरोही, राजस्थान।
हरियालो राजस्थान के तहत सिवेरा स्कूल में 100 पौधे रोपे ।
सिवेरा : आज राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिवेरा में 100 पौधे रोपे जिसमें जामुन,आम ,आंवला,आदि के पौधे थे भामाशाह जसवंत सिंह चौहान व उनके मित्र श्रेणिक कुमार के सहयोग से अब तक 400 पौधे आबेला, राजपुरा और मामाजी का थान पिंडवाड़ा में लगा चुके है जसवंत सिंह चौहान ने छात्र छात्राओं को पेड़ो के महत्व के बारे में बताया और कहा कि पेड़ प्रकृति के गहने है इनको कभी नहीं काटना चाहिए पेड़ भरपूर ऑक्सीजन देते है फल दार पेड़ो से पक्षी अपना भोजन प्राप्त करते है इस अवसर पर प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा उपाचार्य जगदीश रावल ,भीम सिंह ,उत्तम कुमार, शा शिक्षक भंवरलाल मीणा, कमलेश कुमार , बदाराम मेघवाल, सुरेश कुमार लोहार आदि उपस्थित थे


