सिरोही/राजस्थान।

युवा उपाध्यक्ष विधानसभा उपाध्यक्ष सिरोही ने शिक्षा विभाग पर हल्ला बोला ।

कालंद्री (नटवर सिंह) :प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वाधान में युवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया के मार्ग दर्शन में सिरोही प्रभारी यूथ कांग्रेस पूजा भार्गव के दिशा निर्देश पर विधानसभा सिरोही शिवगंज उपाध्यक्ष नटवर सिंह के नेतृत्व पीपलोदी गांव झालावाड़ में सरकारी स्कूल में छात्र छात्राओं के ऊपर छत गिरने पर हुई मृत्यु और घायल होने पर पीड़ितों को न्याय देने के लिये स्कूल प्रशासन द्वारा लापरवाही व जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने के खिलाफ राज्यपाल को मार्फत उपतहसील कालंद्री में नायब तहसील दार से जरिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। वही विधानसभा उपाध्यक्ष नटवर सिंह ने बताया की जिले में शिक्षा भवनों की स्थिति दयनीय हे सालों पुराने भवनों की मरम्मत के लिए कई बार संस्था प्रधानों ने शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया लेकिन अभी तक खानापूर्ति ही की गई। सरकार के प्रतिनिधि केवल थोथे वादे झूठ का पुलिंदा जनता को परोस रहे हे। वही ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गहलोत ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए बताया की स्थानीय नेता केवल मंच माला साफा से फुर्सत नहीं मिल रही हे। झालावाड़ क्षेत्र में पीड़ितों को मिलने की बजाय स्वय स्वागत में मद मस्त होकर ठिकरा पूर्ववर्ती सरकार पर फोड़ रहे हे।बल्कि सरकार दो साल होने की कगार पर हैं सत्ता के नशे में चूर हो गए हे। इसी क्रम में किसान नेता गोवाराम घांची ने भी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा खोलकर काश्तगारो के फसल बीमा ,पशु बीमा, प्राकृतिक आपदा में फसल नष्ट होने पर किसान केवल कार्यालय के चक्कर काट रहे कागजों की थैली लेकर। इस मौके पर जिला उपा अध्यक्ष महेंद्र धवल ने भजनलाल सरकार के अनुभवहीन मंत्रियों को इस्तीफा देने चाहिए प्रदेश हित में। इस मौके पर चुन्नीलाल घांची,विक्रम सिंह,मोहन माली,विकास पुरोहित,देवाराम,प्रकाश नाथ,के साथ अन्य युवाओं ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply