सिरोही, राजस्थान ।

*देश की जिमेदारी केवल सैनिकों की ही नहीं प्रत्येक नागरिक की भी है:थानाधिकारी टीकमाराम

कालंद्री (नटवर सिंह ) : मेरा युवा भारत सिरोही (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) भारत सरकार के तत्वाधाम में नेहरू युवा मंडल कालंद्री द्वारा राजकीय महाविद्यालय कालंद्री में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर करण सिंह पैरा कमांडो सूबेदार आर्मी ने अपनी ओजस्वी वाणी से युवक यूतियों को समझाया की देशभक्ति का मतलब केवल बॉर्डर पर सुरक्षा ही नहीं होता है प्रत्येक भारतीय नागरिक अपनी अपनी जिम्मेदारी समझे वो भी देशभक्ति ही है। वही थानाधिकारी टीकमाराम ने बताया की 26 जुलाई 1999, ये वो दिन है जब भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर कोई हमारी सरहद को लांघेगा, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। कारगिल की लड़ाई में हमारे जवानों ने दुश्मन को हराया और तिरंगे को फिर से ऊँचाइयों पर लहराया। उनकी वीरता को सलामवहीं प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कालंद्री से बद्री विशाल चारण ने देश भक्ति राष्ट्रीय भक्ति का पाठ पढ़ाया गया। उनके साथ सहायक आचार्य मुकेश देवेंद्र चंद्रेश चौहान ने भी विचार व्यक्त किए गए। वही नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र कालंद्री से नटवर सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने और नशे से होने वाले नुकसान और दुष्परिणाम समझाकर । इस मौके पर नेहरू युवा मंडल हसमुख कुमार कुंडला ने बताया भक्ति के विषय में प्रश्नोत्तरी हुई जिसमें दर्शनकांत देवड़ा,युद्धवीर सिंह अर्चना पुरोहित, अभिमन्यु,सुमित कुमार परभाराम घांची को पुरस्कार दिया गया विद्यालय सहायक सेल सिंह विश्राम ब्लू उकरम देवासी शिक्षिका लता कुंवर मुकेश कुमावत नरेश कुमार खत्री के साथ युद्ध ने संविधान की शपथ ली गई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply