आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में संकल्प दिवस मनाया ।

सरूपगंज/ सिरोही, राजस्थान।

रोहिड़ा के निकट वर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में संकल्प दिवस मनाया गया विद्यालय मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी गई विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश भाई बंसल कोषाध्यक्ष रुपेशजी कुम्हार गणपत जी अभिभावक मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया पांचवी और आठवीं बोर्ड के भैया बहनों ने संकल्प लिया विद्या मंदिर में संकल्प दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर, भैया बहनों ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य और आचार्य ने भैया बहिनों को संबोधित करते हुए कड़ी मेहनत, एकाग्रता और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया। भैया बहनों ने अपनी पढ़ाई में पूरी निष्ठा और लगन से जुटने का प्रण लिया, ताकि वे न केवल अच्छे अंक प्राप्त कर सकें, बल्कि भविष्य के लिए भी स्वयं को तैयार कर सकें। जो छात्रों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। इसी कार्यक्रम के साथ भैया बहनों का चित्रकला प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सभी भैया बहनों ने उत्साह से भाग लिया , प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले भैया बहनों को पारितोषिक से सम्मानित किया जाएगा राजेंद्र जी मुकेश जी दीपक जी जोगाराम जी उत्तम जी राहुल जी पोपट जी बाबरिया राम बाबराराम जी भावना जी पूजा जी सुरीली जी सभी आचार्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply