(चौथमल सूर्याल) ;

सिरोही जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ ।

सिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर भुवनेश्वर महादेव मंदिर डोडूआ मे श्रीमती गिरिजा कुंवर सरपंच पंचायत समिति डोडूआ के मुख्य अतिथि एवं भवानी सिंह देवडा की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी रमेश रावल ने की इस अवसर पर मुख्य अतिथि गिरिजा कुँवर सरपंच ग्राम पंचायत डोडूआ ने कहा कि जिला स्तर से पधारे स्काउट गाइड रोवर रेंजर को कहा कि यहाँ भुवनेश्वर महादेव मंदिर में आप सभी का स्वागत है और यहाँ प्रतिवर्ष स्काउट गाइड के शिविर आयोजित किए जाते हैं सभी को आगे बढ़ने का प्रशिक्षण दिया जाता है अध्यक्षता करते हुए भवानी सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड एक विश्वव्यापी ऑर्गेनाइजेशन है जो विश्व के 217 से अधिक देशों में संचालित किया जा रहा है स्काउटिंग से जुड़कर छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान होती हैं प्रारंभ में सी ओ स्काउट एम आर वर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर शिविर में दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से अवगत कराया है और आभार प्रताप राम प्रजापत सचिव स्थानीय संघ स्वरुपगज ने किया स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा अतिथियों का स्वागत स्कार्फ एवं मोमेंटो भेंटकर किया गया इस अवसर पर दिगंबर सिंह चौधरी राधेश्याम पुरोहित गोविंद पुरोहित गौरव रावल दलपत सिंह जोधा मैथ्यू वरगिस मोहित अग्रवाल दरअसल दर्शन सिंह गुर्जर जितेन्द्र कुमार आमिर दृष्टि पांडे आदि उपस्थित थे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply