सिरोही/राजस्थान ।

जावाल (सुनील सिंघानिया) :वार्ड नंबर 19 में फैली गंदगी और नालियों की जाम स्थिति को लेकर जब ग्रामीणों, खासतौर पर महिलाओं ने आवाज उठाई, तब जाकर प्रशासन ने सफाई कार्य शुरू कराया। लेकिन यह कार्य भी आधा-अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों में और ज्यादा नाराजगी है।स्थानीय निवासी सरिता देवी ने साफ शब्दों में कहा कि “हमने कई बार पंचायत को शिकायत दी, लेकिन जब तक हमने सार्वजनिक रूप से आवाज नहीं उठाई, तब तक कोई नहीं आया। अब जब आया भी तो काम अधूरा छोड़ कर चले गए।”पंकू देवी घांची ने भी क्षेत्र की महिलाओं के साथ मिलकर प्रशासन से नाराजगी जताई और नालियों की दुर्दशा पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि “सिर्फ दिखावे के लिए काम शुरू किया गया, लेकिन वार्ड के अंदरूनी हिस्सों में नालियां अब भी जाम पड़ी हैं। कीचड़ और गंदगी जस की तस है।”प्रकाश कुमार घांची ने बताया कि जिस हिस्से में नाली पूरी तरह से बंद है, वहां जेसीबी मशीन तक नहीं भेजी गई। उन्होंने कहा कि “काम के नाम पर सिर्फ ऊपरी सफाई हुई है, जबकि असली समस्या वहीं की वहीं पड़ी है।”ग्रामीणों का कहना है कि सफाई की शुरुआत महिलाओं के दबाव में हुई, लेकिन अधिकारियों ने समस्या को पूरी गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा ये है कि गांव का नालियों का पानी अब भी बहाव से वंचित है और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बरकरार है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो साल से सफाई नहीं होने के कारण वार्ड में मच्छरों की भरमार है। कई घरों में बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो चुके हैं। कीचड़ भरी गलियों से गुजरना अब रोज़ की चुनौती बन गया है।ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर अब भी प्रशासन ने काम को पूरा नहीं किया, तो वे सामूहिक विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसकी जानकारी जिला स्तर तक पहुंचाई जाएगी।ग्रामीणों की मांग है कि सफाई कार्य पूरा किया जाए, जेसीबी मशीन से बंद नालियों की खुदाई कराई जाए, और पूरे वार्ड में नियमित सफाईकर्मी की नियुक्ति हो। इसके साथ ही पूरे वार्ड की साफ-सफाई का स्थायी समाधान किया जाए।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply