पिंडवाड़ा /सिरोही,राजस्थान।

*दसवीं -आठवीं और पंचमी के भैया बहिनों ने लिया अच्छे अंक लाने का संकल्प*

नादिया : आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में मंगलवार को कक्षा 10 वीं – 8वीं और 5 वीं बोर्ड के भैया- बहिनों का संकल्प कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। वन्दना के बाद भैया बहिनों ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने का संकल्प रिच्छेश्वर महादेव मंदिर के महाराज बिजनाथ के सान्निध्य में दिलाया गया। संकल्प दिलाने का कार्य पिण्डवाड़ा प्रधानाचार्य सोमाराम जी ने किया।प्रधानाचार्य सोमाराम जी ने कहा कि यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक लक्ष्य निर्धारण है। यह लक्ष्य भविष्य की योजना बनाना है। यह संकल्प अच्छे अंक लाने की प्रेरणा देगा। उन्होंने सभी की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में मां शारदा के समक्ष पुष्प अर्पित कर संकल्प पत्र भरा। कार्यक्रम में विद्यालय संरक्षक डासुराम जी शर्मा स्थानीय प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी आचार्य रामाराम, लक्ष्मण सेन, अशोक कुमार , हितेश कुमार, रणजीत गर्ग, प्रवीण गर्ग,भावेश कुमार, दरजाराम, दलजीत, प्रवीण कुमार, मनीषा,मिनाक्षी देवी,कृष्णा कुंवर मय समस्त स्टाफ एवं अभिभावक भंवर लाल मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply