पिंडवाड़ा /सिरोही, राजस्थान।
*आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक , नांदिया* *गणवेश एवं बस्ता प्रतियोगिता*
आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में विद्यालय स्तर बस्ता एवं गणवेश प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी द्वारा प्रातः वंदना में बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता की नियमावली से परिचित करवाया।जिसमें निर्णायक के रूप में आचार्य लक्ष्मण सेन,अशोक कुमार,रामाराम तथा हितेश कुमार के साथ ही विद्या मंदिर के अभिभावको का सहयोग रहा।इनके द्वारा विद्यालय की प्रथम पारी में बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता कक्षाश: आयोजित की गई और इसके पश्चात् कक्षाश: प्रतियोगिता में प्राप्त प्रथम, द्वितीय स्थान भैया- बहिनों का संपूर्ण विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता करवायी गयी।प्राथमिक स्तर पर बस्ता में श्रवण देवासी और गणवेश में मानव प्रजापत, उच्च प्राथमिक स्तर पर बस्ता में आयूशा कुंवर और गणवेश में रूहानी सुथार, माध्यमिक स्तर पर बस्ता में भूमिका व अनु और गणवेश में ममता व टिंकल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।यह प्रतियोगिता बौद्धिक प्रमुख आचार्य लक्ष्मण सेन एवं सहयोगी श्री रामाराम ने सम्पन्न करवाई।इस प्रतियोगिता के निमित पधारे सभी अभिभावको को विद्या मन्दिर परिवार ने ह्दय की गहराईयो से धन्यवाद ज्ञापित किया।


