जामोतरा विद्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया स्थापना दिवस, छात्रों को शैक्षिक सामग्री वितरित की ।
सिरोही (जामोतरा), 19 जुलाई ;/

(सुनील सिंघानीया) :
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 118वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जामोतरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बैंक की ओर से विद्यार्थियों को शैक्षिक किट वितरित की गई, जिसमें पेन, पेंसिल, कला सामग्री और नोटबुक शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान बैंक प्रबंधक सुरेश कुमार मारवाल ने छात्रों को बैंकिंग योजनाओं और खाता खोलने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक श्री गणपतलाल ओझा ने बैंक की 118 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कार्यप्रणाली और सफलता की कहानियां साझा कीं।

वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जिसमें एसएमसी सदस्य और वार्डपंच दिनेश सिंह ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी दिनेश जी सरगड़ा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उप-शाखा प्रबंधक श्री बालकृष्ण खत्री, अशोक माली, प्रवीण माली, हीरालाल मीणा, भगराज दजी माली सहित बैंक के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों में प्रधानाध्यापक श्री भगवान सिंह देवड़ा सहित बलवीर सिंह, दीप सिंह राणावत, विशाल चारण, राकेश माली, अशोक पालीवाल, प्रियंका परमार, सपना मीणा, भावना मिश्रा, अनिता सोनी व गजेंद्र सिंह शामिल रहे।प्रधानाध्यापक श्री भगवान सिंह देवड़ा ने बैंक की टीम का आभार जताते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
