सिरोही, राजस्थान ।

(रिपोर्ट सुनील सिंघानिया) ;

जावाल (सुआरा कॉलोनी), 19 जुलाई : आस्था स्कूल के पास स्थित सुआरा कॉलोनी में इन दिनों रहवासियों को सड़कों पर खुले में घूमती गायों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय रहवासी आशा कंवर पत्नी शिवसिंह राजपूत ने बताया कि इस कॉलोनी में देवासियों का एक प्लॉट स्थित है, जहां पर उन्होंने गायों के लिए बाड़ा तो बना रखा है, लेकिन गायों को उसमें बंद नहीं रखते। वे मवेशियों को सड़कों पर छोड़कर खुद घर चले जाते हैं, जिससे पूरी कॉलोनी की गलियों में रातभर गायें डेरा जमाए रहती हैं।रहवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार देवासियों को समझाया, लेकिन वे किसी की नहीं सुनते। यहां तक कि कॉलोनीवासियों ने कैंप में आए अधिकारियों को भी लिखित में आवेदन सौंपा है, और थानाधिकारी व पंचायत स्तर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।लाइट की कैचियां भी बनीं खतराइतना ही नहीं, विद्युत निगम की ओर से गलियों के बीचोंबीच कैचियां डाल दी गई हैं, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी के साथ-साथ खतरा भी बना हुआ है। कॉलोनी के लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान कराया जाए ताकि कॉलोनी में सामान्य जीवन संभव हो सके।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply