सिरोही, राजस्थान।

(सुनील सिंघानीया, जावाल) :

उथमण में चोरी का नया रूप: अब खेतों से कुत्ते भी चोरी होने लगे! जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता चोरी ।

सिरोही (उथमण), 19 जुलाई ,

गांव उथमण में चोरी की वारदातों ने अब एक अजीब मोड़ ले लिया है। पहले घरों और मंदिरों से सामान गायब हुआ, फिर ट्रांसफॉर्मर चोरी हुए, लेकिन अब चोरों ने खेतों में बंधे पालतू जानवरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीती रात गांव निवासी महेन्द्र सिंह देवड़ा के खेत से उनकी जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता चोरी हो गया।कुत्ते की सुरक्षा के लिए खेत में चारदीवारी और बंधन की व्यवस्था थी, बावजूद इसके चोर देर रात उसे उठा ले गए। परिजन सुबह जब खेत पहुंचे तो कुत्ता गायब मिला। उन्होंने आस-पास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।महेन्द्र सिंह ने कहा, “यह सिर्फ कुत्ता नहीं था, परिवार का सदस्य था। इतनी सुरक्षा के बाद भी चोरी होना गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।”उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को यह कुत्ता या इससे जुड़ा कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत मोबाइल नंबर 9974333883 पर सूचना दें।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर नाराजगी है।

लोग कह रहे हैं कि “अब चोर कुत्ते भी नहीं छोड़ रहे।” वहीं, कुछ लोगों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “ऐसे चोर को 15 अगस्त को लाल किले पर सम्मानित किया जाना चाहिए।”इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply