जावाल (सिरोही) /सुनील सिंघानिया ।

जावाल बस स्टैंड पर बारिश के बाद भरे पानी ने आमजन को बुरी तरह परेशान कर रखा है। सड़क का नामोनिशान मिट चुका है और लोग कीचड़ से होकर जैसे-तैसे गुजरने को मजबूर हैं।जहां एक ओर बच्चे स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं पा रहे, वहीं बुजुर्ग और महिलाएं गिरने के डर से घर से निकलने से बच रहे हैं। यह पूरा क्षेत्र ग्राम पंचायत जावाल के अधीन आता है, जिसकी जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और सरपंच की है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।कस्बे की ये मुख्य सड़क ही सबसे ज्यादा व्यस्त रहती है, जहां रोजाना स्कूल बसें, दुकानें, और सरकारी गाड़ियां आती-जाती हैं, लेकिन पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण यह सड़क अब तालाब में तब्दील हो चुकी है।

❓ जनता पूछ रही है: •

क्या पंचायत इंतजार कर रही है कि कोई हादसा हो तभी जागेगी? •

क्या VDO और सरपंच की जिम्मेदारी सिर्फ कुर्सी तक सीमित है?

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply