जावाल/ सिरोही,राजस्थान।
(सुनील सिंघानीया) ;
चोरों की हलचल से जामोतरा में मचा हड़कंप, आधी रात तक पुलिस ने किया पीछा, गांव वालों की सतर्कता से वारदात टली ।जामोतरा |
16 जुलाई रात 2 बजेगांव जामोतरा में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे संदिग्ध चोरों की हलचल से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जब गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखीं तो तुरंत सतर्कता बरतते हुए गांव में अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों का पीछा शुरू किया।बताया जा रहा है कि चोर भूतगांव की ओर से कच्चे रास्ते से आए थे और वारदात की फिराक में थे, लेकिन ग्रामीणों की चौकसी और तत्परता से वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने नाले और जंगल की ओर उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे और कच्चे रास्तों का फायदा उठाकर चोर भाग निकले।गांव के जागरूक युवाओं ने रातभर पहरा दिया और सुबह तक चौकसी बनाए रखी। मौके पर हुई बैठक में ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर सुरक्षा को लेकर आवश्यक रणनीति बनाई।



